
MP Board 10th, 12th Result: एमपी बोर्ड परिणाम में क्या रहा सफलता प्रतिशत जानिए विस्तार से
Table of Contents
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं मध्य प्रदेश राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज शुक्रवार को 29 अप्रैल 2022 को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना परीक्षा का परिणाम मध्य प्रदेश बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं तथा डाउनलोड भी कर सकते हैं इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 10 और कक्षा 12वीं के परिणाम के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे |
MP Board 10th, 12th Result किस किसने किया टॉप
कक्षा 10 की मेरिट सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे ने 500 अंक में से 496 अंक लाकर तथा सतना की स्वच्छता पांडे भी 500 अंक में से 496 अंक लाकर दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही हैं तथा रीवा के आयुष मिश्रा और राजगढ़ के पास नारायण शर्मा दोनों ही 500 अंक में से 495 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं तथा नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं तथा कक्षा 12 आर्ट संकाय में सागर की इशिता दुबे ने 500 अंक में से 480 अंक के साथ टॉप किया है तथा साइंस मैथ्स ग्रुप में शिवपुर की प्रगति मित्तल ने 494 अंक तथा कॉमर्स संकाय में मुरैना की खुशबू शिवहरे ने 500 में से 480 अंक लाकर टॉप किया है तथा जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल ने 500 अंक में से 491 अंक लाकर टॉप किया है|
MP Board 10th, 12th Result कितने छात्र सफल हुए हैं
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आज परीक्षा परिणाम जारी किया गया परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 में कुल 1029698 छात्रों में से 59.54% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है तथा कक्षा 12वीं में 697880 छात्रों में से 72.72% छात्र पास हुए हैं इसके साथ ही कक्षा 10 के 19.49 परसेंट विद्यार्थी पास हुए हैं तथा कक्षा बारहवीं के 32.90 फ़ीसदी प्राइवेट छात्र पास हुए हैं आपको बता दें कक्षा दसवी और कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2022 से लेकर 12 मार्च 2022 तक किया गया था |
MP Board 10th, 12th Result इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी
मध्य प्रदेश की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणाम में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में 55 लड़कियां और 40 लड़के हैं तथा कक्षा 12 की मेरिट लिस्ट में 93 लड़कियां और 60 लड़के हैं दसवीं के 5 टॉपर में 3 लड़कियां शामिल हैं तथा 12वीं के तीनों संकाय में लड़कियां ही टॉपर बनी हैं 12वीं केक संकाय में किसी भी लड़के ने बाजी नहीं मारी है |
मेरे प्रिय भांजे-भांजियों, आज 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने वाले है, जो सफल होंगे उनको बहुत-बहुत बधाई, लेकिन अगर असफल हुए तो चिंता मत करना। #COVID19 की परिस्थितियों के बावजूद भी, आपने परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए खूब मेहनत की है। pic.twitter.com/7tid6bnSUI
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 29, 2022
MP Board 10th, 12th Result: कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड?
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
WWW.UPBOARDINFO.IN
Up board result live update यूपी बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को
Hindi to sanskrit translation | हिन्दी से संस्कृत अनुवाद 500 उदाहरण
Today Current affairs in hindi 29 may 2022 डेली करेंट अफेयर मई 2022
संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1
Up Lekhpal Cut Off 2022: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ जारी, 247667 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
NOTE:– यह खबर google search से ली गयी है ,कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक कोई भी ख़बर के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा।