National Awards 2022: 5 सितम्बर को 46 शिक्षक होंगे सम्मानित
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के दौरान 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी |सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के लिए यह सम्मान समारोह 5 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा | पूरे भारत देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है यह शिक्षक दिवस डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है || इस दिन पूरे देश से चुने गए सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की परंपरा रही है||
ऑनलाइन पारदर्शी और कठोर प्रक्रिया से होता है चुनाव
5 सितंबर को पुरस्कार देने की इसी क्रम में 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 प्रदान किया जाएगा आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय हर साल शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर एक समारोह का आयोजन होता है और सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए होता है विभाग की ओर से यह सम्मान के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है जिसमें ऑनलाइन कठोर और पारदर्शी तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों का चयन किया जाता है ||
किन किन चैनलों पर होगा प्रसारण
इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह 2022 का दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनलों पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा तथा शिक्षा मंत्रालय कि इस लिंक webcast.gov.in/moe पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा यह एक ऑफिशियल बयान है कि शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देना देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाने और उन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए होता है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता से और परिश्रम के माध्यम से न केवल स्कूल की शिक्षा को अच्छा बनाया है बल्कि उसकी गुणवत्ता में भी सुधार किया है तथा अपने पढाए हुए छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है ||
President Droupadi Murmu to confer the National Award to 46 selected teachers on 5th September: Ministry of Education
— ANI (@ANI) August 25, 2022
(file photo) pic.twitter.com/292T4e3l7K
WWW.UPBOARDINFO.IN
UP BOARD FINAL EXAM PAPER 2023 ALL SUBJECT वर्ष 2023के सभी विषयों के पेपर हल सहित
यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 (UP Board 10th Time Table 2023) – यूपी हाई स्कूल 2023 डेट शीट देखें
Amazon से शॉपिंग करें और ढेर सारी बचत करें CLICK HERE
Hindi to sanskrit translation | हिन्दी से संस्कृत अनुवाद 500 उदाहरण
संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1