Old Pension Scheme in Rajasthan राजस्थान में 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जायेगा – अशोक गहलोत

Old Pension Scheme in Rajasthan/ राजस्थान में 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जायेगा |
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज बजट भाषण 2022 के दौरान राजस्थान में में 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की घोषणा की है । राज्य कर्मचारियों के लिए यह सबसे बड़ा तोहफा दिया गया है ।

राजस्थान बजट 2022- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लागू की पुरानी पेंशन योजना जानिए किन को मिलेगा लाभ
राजस्थान वासियों के लिए आज बहुत सौभाग्य का दिन है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया है | बजट में कई क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए उन पर फोकस किया गया है इस बार का बजट बहुत ही खास है | क्योंकि राजस्थान में पहली बार कृषि बजट अलग से पेश हो रहा है | बजट पेश करने के साथ-साथ राजस्थान विधानसभा उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब सीएम अशोक गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का जो फैसला लिया था उसको वापस ले लिया है | इससे सरकार पर 1000 करोड़ का भार अधिक आएगा | वंचित कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की घोषणा की गई है और इससे भी ज्यादा तालियां तब बजी जब कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहल करने की घोषणा की गयी | इस पर ज्यादा देर तक टेबल बजाकर विधायकों ने स्वागत किया गया |
: यहां पर आपको बता दें सीएम अशोक गहलोत ने अपने बजट में घोषणा की है कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाएगी | 1 जनवरी 2004 से पहले के नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना मिलती थी | 1 जनवरी 2004 के बाद के नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिलती थी, लेकिन अशोक गहलोत ने आज के बजट में यह घोषणा की है 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा | प्रदेश में 10000 नए होमगार्ड की भर्ती होगी, मानदेय कर्मियों के मानदेय में एक अप्रैल 2022 से 20 % वृद्धि की घोषणा की गई है कर्मचारियों के लिए 2013 की एसीपी व्यवस्था लागू करने की घोषणा की गई गैर अस्वीकृत पत्रकारों के लिए भी 50 लाख बीमा की घोषणा की गई है | पत्रकार अधिस्वीकरण योजना का सरलीकरण किया जाएगा |
सरकारी कर्मचारियों की पूर्व पेंशन योजना लागू करने की माँग को मानते हुए आज सरकार ने 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए आगामी वर्ष से पहले की तरह पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की गई है जिसके लिए मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी का धन्यवाद और सभी को बहुत बधाई।
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) February 23, 2022
पेंशन को लेकर सीएम अशोक गहलोत का गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट का धन्यवाद दिया है उन्होंने ट्वीट किया कि सरकारी कर्मचारियों की पेंशन योजना लागू करने की मांग को मानते हुए सरकार ने 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए आगामी वर्ष से पहले की तरह लागू करने की घोषणा की गई है जिसके लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद और सभी को बहुत-बहुत बधाई
WWW.UPBOARDINFO.IN
Up board result live update यूपी बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को
Hindi to sanskrit translation | हिन्दी से संस्कृत अनुवाद 500 उदाहरण
Today Current affairs in hindi 29 may 2022 डेली करेंट अफेयर मई 2022
संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1
Up Lekhpal Cut Off 2022: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ जारी, 247667 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
Good news full satisfied
Hame bio ka paper chahieplz