
UP Board Exam 2022: देवरिया में ग्राम प्रधान के घर लिखी जा रही थी बोर्ड परीक्षा की कापियां, नौ लोग गिरफ्तार
Table of Contents
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के स्व० विंध्याचल इंटर कॉलेज पेना में हाई स्कूल की परीक्षाएं चल रही थी परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाए बाहर लिखी जा रही थी उत्तर पुस्तिकाओं को बाहर लिखवाने के गिरोह का पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को खुलासा किया | उत्तर पुस्तिकाएं बड़का गांव के प्रधान नब्बे लाल गुप्ता के घर लिखते हुई मिली पुलिस विभाग ने डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता की तहरीर पर ग्राम प्रधान और केंद्र व्यवस्थापक समेत 10 लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है | पुलिस ने ग्राम प्रधान और किशोर समेत 9 लोगों पर मुकदमा कर गिरफ्तार कर लिया है मुख्य आरोपी केंद्र व्यवस्थापक तारकेश्वर गुप्ता फरार चल रहा है |
UP BOARD EXAM 2022 MODEL PAPER SOCIAL SCIENCE CLASS 10
UP BOARD EXAM 2022 MODEL PAPER HINDI CLASS 10 set 1 FREE PDF DOWNLOAD
UP Board Model Paper 2022 Class 10 MATHEMATICS FREE PDF Download
UP Board Model Paper 2022 Class 10 Sanskrit set 1 free PDF Download
UP Board Model Paper 2022 Class 10 Sanskrit set 2 free PDF Download
किस प्रकार हुआ खुलासा
स्व० विंध्याचल इंटर कॉलेज पेना बरहज में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की संस्कृत और इंटर की चित्रकला विषय की उत्तर पुस्तिका बड़का गांव में प्रधान नब्बे लाल गुप्ता के घर पर लिखी जा रही थी ऐसी सूचना मिली उप जिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता सीओ बरहज देवानंद नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक बरहज डीजे सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की मौके पर 9 लोगों को पकड़ा जहां पर हाई स्कूल की संस्कृत और इंटर की चित्रकला विषय की आठ उत्तर पुस्तिका लिखते हुए और चित्र बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया |
किन-किन लोगों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में किशोर के अलावा गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर का मोनू पाठक और नागेश पाठक पुत्र फुल्ल्न पाठक उर्फ मधुसूदन भलुआनी के फुलवरिया लाला गांव का उपेंद्र यादव पुत्र आदि 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें नब्बेलाल गुप्ता भी शामिल हैं |
कापियां और प्रश्न पत्र हुए बरामद
पुलिस टीम ने कापिया और प्रश्न पत्रों को कब्जे में ले लिया है जो मौके पर लिखी जा रही है 8 कापियां जिन पर परीक्षा का रोल नंबर आदि पूरा विवरण केंद्र व्यवस्थापक का मुहर और कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर सहित सभी प्रविष्ठियां मौजूद थी इंटर चित्रकला की7 सादी कापिया को हाई स्कूल अ की १७ कापी ब कापी 1 तथा इंटरमीडिएट की A श्रेणी की 15 कापिया चित्रकला के 11 गृह विज्ञान के ३ उर्दू के 2 प्रश्न पत्र और अन्य नकल सामग्री बरामद हुई है | हाई स्कूल की 7 कापियों पर परीक्षार्थियों का विवरण केंद्र व्यवस्थापक की मोहर और ३ कापिया खाली मिली थी |
पूछताछ में आरोपियों ने क्या बताया
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी की टीम ने जब 9 लोगों को गिरफ्तार करके थाना ले गई पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम लोग स्व विंध्याचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के अलावा प्रधान के शिक्षक पुत्र की मिलीभगत से यह कार्य कर रहे हैं |
अधिकारी क्या बोले
एसपी डा० श्रीपति मिश्र ने बताया पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की नकल माफिया गिरोह का पर्दाफाश किया ग्राम प्रधान समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र को कब्जे में ले लिया गया है |
WWW.UPBOARDINFO.IN
Up board result live update यूपी बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को
Hindi to sanskrit translation | हिन्दी से संस्कृत अनुवाद 500 उदाहरण
Today Current affairs in hindi 29 may 2022 डेली करेंट अफेयर मई 2022
संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1
Up Lekhpal Cut Off 2022: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ जारी, 247667 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
NOTE:– यह खबर google search से ली गयी है ,कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक कोई भी ख़बर के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा।