
UP Board Model Paper 2022 Class 12 Biology set 1 free PDF Download
विषय :जीव विज्ञान (153) कक्षा-12
समय: 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक : 70
UP Board Model Paper 2022 Class 10 MATHEMATICS PDF Download
1 प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।
2 सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
3आवश्यकतानुसार अपनी पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
4 सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
1- सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए :
(क) निम्नलिखित में से कौन-सा पुष्प नर जनन अंग का प्रतिनिधित्व करता है?
i – पुमंग,
ii- जायांग,
iii- गुरुबीजाणुधानी,
iv- परागण
(ख) मनुष्य में संतान का लिंग निर्धारण होता है………..1
1- माँ के लिंग गुणसूत्र से
ii- अण्डाणु के माप से
iii- शुक्राणु के माप से
iv- पिता के लिंग गुणसूत्र से
(ग) जेनेटिक इंजीनियरिंग का उपयोग होता है ………1
i – चिकित्सा में,
ii- कृषि में,
iii- इन दोनों में,
iv- किसी में नहीं
(घ) लाइकेन, जो पारिस्थितिक अनुक्रम को प्रारम्भ करने में सक्षम हैं, वास्तव में यह सहजीवी सहचर्य हैं -………..2
i- शैवाल और जीवाणु
ii- शैवाल और कवक
iii- जीवाणु और कवक
iv- कवक और फजाई
प्रश्न – 2
(क) क्लाइनफेल्टर एवं टर्नर सिंड्रोम में गुणसूत्रों की संख्या लिखिये । ……….1
(ख) नर जर्म कोशिकाएँ किस विभाजन द्वारा शुक्राणुओं का निर्माण करती हैं? ……….1
(ग) परागकण मातृ कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या क्या होती है?……….1
(घ) उस एंजाइम का नाम लिखिये जो डी०एन०ए० अणु को खंडों में तोड़ देता है। ……….1
(ड.) कार्बनडाइआक्साइड का स्थिरीकरण करने के कारण पौधों को क्या कहते हैं? ……….1
३-(क) पक्षियों में लिंग निर्धारण को स्पष्ट कीजिए। ………2
(ख) वाट्सन तथा क्रिक द्वारा प्रस्तुत डी०एन०ए० के विकुण्डलित मॉडल का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइये।…………..2
(ग) प्रतिरक्षा क्या है?………….2
(घ) आर्किड पौधा आम के पेड़ की शाखा पर उग रहा है। आर्किड और आम के पेड़ के बीच पारस्परिक क्रिया को आप कैसे स्पष्ट करेंगे?………….2
(ड) जैविक अनुक्रिया के तरीकों का स्वच्छ आरेखीय निरूपण दशाईये ।…………3
4- (क) लघुबीजाणुधानी तथा गुरूबीजाणुधानी के बीच कोई तीन अन्तर स्पष्ट करें।………….3
(ख) हमारे समाज में लड़कियाँ पैदा होने पर दोष केवल महिलाओं को दिया जाता है? बताएँ कि यह क्यों सही नहीं है?…………3
(ग) एक संकर क्रास का प्रयोग करते हुए मेण्डल के प्रभाविता नियम की व्याख्या कीजिए। ………..1+2
(घ) डी०एन०ए० कुण्डलनी की कौन सी विशेषता ने वाट्सन व क्रिक को डी०एन०ए० प्रतिकृति के सेमीकन्जरवेटिव रूप को कल्पित करने में सहयोग किया? इसकी व्याख्या कीजिए।…………..3
- CLASS 12TH MODEL PAPER
- UP Board class 12 English Model Paper 2022 Pdf Download
5- (क) मलेरिया परजीवी के जीवन चक्र का स्वच्छ एवं नामाकिंत चित्र बनाइये।………….3
(ख) जैविकी (जीव विज्ञान) के अध्ययन ने संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने में किस प्रकार हमारी सहायता की है?………….3
(ग) जैव उर्वरक किस प्रकार से मृदा की उर्वरता को बढ़ाते हैं?…………3
(घ) बैक्यूलोवायरेसिस क्या है?…………..3
6 (क) – निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिये -…………3
(i) पी सी आर
(ii) प्रतिबन्ध एंजाइम
(ख) जैव प्रौद्योगिकी का कृषि क्षेत्र में क्या उपयोग है? …………3
(ग) पारजीवी जन्तु से आप क्या समझते हैं? कोई एक उदाहरण दीजिये। ……….3
(घ) निम्नलिखित में अन्तर कीजिये –
(i) शीत निष्क्रियता और ग्रीष्म निष्क्रियता (हाइबरनेशन एंड एस्टीवेशन) 3/2
(ii) बाहयोष्मी और आंतरोष्मी (एक्टोथर्मिक एंड एंडोथर्मिक) जन्तु ……….3/2
7- मनुष्य के नर जनन तंत्र का सचित्र वर्णन करिए। इसमें शुक्राणु कहाँ संचित रहते हैं?…………..2+2+1
अथवा
पुष्पी पादपों में लघुबीजाणुजनन का सचित्र वर्णन कीजिए।…………2+3
8- आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।……….2+3
अथवा
मेंडल का लक्षणों के पृथक्करण का नियम क्या है? चैकर बोर्ड द्वारा आरेखीय निरूपण सहित वर्णन कीजिये। इसे युग्मकों की शुद्धता का नियम क्यों कहते हैं?……..2+2+1
9- अनुकूलन को परिभाषित कीजिए। उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।……..2+3
अथवा
किसी भौगोलिक क्षेत्र में जाति क्षति के मुख्य कारण क्या हैं?………5
WWW.UPBOARDINFO.IN
Up board result live update यूपी बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को
Hindi to sanskrit translation | हिन्दी से संस्कृत अनुवाद 500 उदाहरण
Today Current affairs in hindi 29 may 2022 डेली करेंट अफेयर मई 2022
संस्कृत अनुवाद कैसे करें – संस्कृत अनुवाद की सरलतम विधि – sanskrit anuvad ke niyam-1
Up Lekhpal Cut Off 2022: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ जारी, 247667 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
- Talking on the phone फोन पर बात करना सीखें
- UP Board Solutions for Class 12 Pedagogy Chapter 1 Ancient Indian Education (प्राचीनकालीन भारतीय शिक्षा)
- UP Board Solution for Class 12 Pedagogy All Chapter शिक्षाशास्त्र
- Up board 10th science प्रकाश के प्रकीर्णन को उदाहरण सहित समझाइए
- UP BOARD CLASS 10 SANSKRIT CHAPTER 3 NAITIK MOOLYANI नैतिकमूल्यानि